273 ग्राम हेरोइन व 61 ग्राम आइस सहित तस्कर गिरफ्तार

लुधियाना| नशा तस्करों के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत लुधियाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 273 ग्राम हेरोइन, 61 ग्राम आइस (मेथामफेटामिन), 60 हजार रुपए की ड्रग मनी और एक काली कार बरामद की गई है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के दिशा-निर्देशों में चलाई जा रही मुहिम के तहत की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नाकाबंदी के दौरान मिली पुख्ता सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को जानकारी मिली थी कि तरनवीर सिंह उर्फ धन्ना निवासी नीलो कलां कार के जरिए नशे की सप्लाई करने आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से हेरोइन और आइस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कूम कलां में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बरामद नशा कमर्शियल कैटेगरी में आता है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले भी चार मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *