चंडीगढ़/अमृतसर | शनिवार को राज्यभर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया। ‘युद्ध नशे के विरुद्ध 2.0’ के तहत 28 जिलों में एकसाथ कासो सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने 428 ड्रग हॉट स्पॉट्स पर छापेमारी की और 217 नशा तस्कर पकड़े। वहीं, 157 एफआईआर दर्ज हुईं, जबकि तस्करों से 7.7 किलो हेरोइन, 500 किलो गांजा, 10992 नशे की गोलियां और 2.17 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। अमृतसर स्थित गुरु की वडाली में डीजीपी स्पेशल शशि प्रभा द्विवेदी जायजा लेने पहुंचीं। इधर मोहाली में एसएसपी दीपक पारिक के साथ विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला खुद मौके पर मौजूद रहे। डीजीपी के निर्देश पर डीजीपी, एडीजीपी, आईजीपी और डीआईजी स्तर के अधिकारी निगरानी में तैनात रहे।


