28,532 प्राथमिक शिक्षकों को मिलेंगे टैब : निदेशक

रांची | झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने सोमवार को बताया कि राज्य के 28532 प्राथमिक शिक्षकों को सरकार टैब देगी। जनवरी के अंत से यह बंटना शुरू हो जाएगा। फरवरी तक यह सभी शिक्षकों को मिल जाएगा। एसपीडी ने सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा है। इन टैबलेट की आपूर्ति और उसके एक साल के रखरखाव के लिए 9 दिसंबर 2024 को मेसर्स सिबिन लर्निंग के साथ करार हो चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *