बांस के उत्पाद को बाजार में प्रमोट करेगा सहकारिता विभाग, लैम्पस-पैक्स को जल्द मिलेंगे कंप्यूटर : शिल्पी

कृषि मंत्री शिल्पी नेता तिर्की ने सोमवार को कहा कि बांस उत्पाद से जुड़े लोगों के दिन जल्द बहुरेंगे। सहकारिता विभाग बाजार में बांस के उत्पाद के डिमांड का आकलन कर इसे प्रमोट करेगा। विभागीय अधिकारियों के साथ हुई मैराथन बैठक में मंत्री ने कहा कि राज्य के लैम्पस-पैक्स में बहुत जल्द कंप्यूटर उपलब्ध होंगे। हेसाग स्थित पशुपालन भवन में हुई समीक्षा बैठक में एपेक्स सोसाइटी पर लंबी चर्चा हुई। मंत्री ने अधिकारियों को मार्च तक एक्शन मोड में काम करने को कहा, जबकि अप्रैल से मिशन मोड में काम को अंजाम देने का प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। मंत्री ने लाह के क्रय-विक्रय के लिए बेहतर प्लान बनाने का निर्देश दिया। वन डिस्ट्रिक, वन प्रोग्राम का चयन कर इसे बढ़ावा दें : शिल्पी नेहा ने कहा है कि वन डिस्ट्रिक, वन प्रोग्राम का चयन कर इसे बढ़ावा दें। इसके लिए अधिकारी जिला में सर्वे कर इसका चयन करें। धान अधिप्राप्ति के लिए गिरिडीह और सिमडेगा में राइस मिल बनाने की योजना है। गिरिडीह में इसे लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। राइस मिल की क्षमता 4 टन प्रति घंटे होगी। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को राज्य के लैम्पस-पैक्स के कंप्यूटराइजेशन करने का लक्ष्य दिया। इसके लिए 3 से 4 लैंप पैक्स को मिलकर नोडल के रूप में विकसित करने को कहा, ताकि समय के अनुसार लैम्पस-पैक्स भी अपडेट हो सकें। मंत्री ने खाली पड़े पद को भरने के लिए प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। हरी सब्जियों की बिक्री के लिए रिटेल आउटलेट जरूरीसमीक्षा बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि हरी सब्जियों के लिए रिटेल आउटलेट जरूरी है। ऐसे आउटलेट होने से किसानों की सब्जी की खपत हो सकेगी। उन्हें उचित मूल्य भी मिल पाएगा। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 10 आउट लेट के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। इसी तरह वन उपज का बेहतर दाम और बाजार पर फोकस करने को कहा गया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *