29 घंटे बाद बहाल हुई नागरा -सब्जी मंडी रोड की बिजली

भास्कर न्यूज | जालंधर नागरा-सब्जी मंडी मार्ग पर ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली बहाल कर दी गई है। पावरकॉम ने 200 किलोवाट का नया ट्रांसफार्मर क्रेन की सहायता से खंभों पर स्थापित कर दिया। हादसे के कारण मंगलवार सुबह करीब 12 बजे से बुधवार शाम 5:30 बजे तक ब्यास आश्रम, सब्जी मंडी के कुछ हिस्सों और नंदनपुर रोड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्राथमिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही के साथ-साथ सड़क की खराब हालत भी कारण बनी। सब्जी मंडी से नागरा तक सड़क जर्जर है, जिससे वाहनों का संतुलन बिगड़ना आम है। पार्षद गुरदीप फौजी ने नगर निगम पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए शीघ्र मरम्मत की मांग की। एसडीओ प्रदीप कुमार सैनी ने बताया कि ट्रांसफार्मर भारी होने के कारण सावधानीपूर्वक लगाया गया। कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर सप्लाई बहाल की, जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *