3 घंटे शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री:गौरव दिवस पर शहर को मिलेगा विधि कॉलेज या राजकीय विश्वविद्यालय में विधि विभाग

गौरव दिवस कार्यक्रम इस साल 23 दिसंबर को है। इसमें सीएम डॉ. मोहन यादव आने वाले हैं। वे यहां दोपहर 2 बजे आएंगे। 3 बजे से संजय ड्राइव रोड पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे चकराघाट पर गंगा आरती व दीपदान कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस जाएंगे। इस कार्यक्रम में शहर को विधि कॉलेज या राजकीय विश्वविद्यालय में विधि विभाग मिल सकता है। सीएम इस संबंध में घोषणा कर सकते हैं। विभाग का नाम डॉ. हरीसिंह गौर के नाम पर होने की उम्मीद है। गौरव दिवस के कार्यक्रम में इंदौर का प्रसिद्ध बैंड रिलायंस ग्रुप आ रहा है। यह पूरे समय प्रस्तुति देगा। विधायक शैलेंद्र जैन ने बताया कि सीएम करीब तीन घंटे शहर में रहेंगे। शाम को भोपाल लौट जाएंगे। एक सप्ताह से चल रहीं तैयारियां सीएम का कार्यक्रम तय होने के बाद ही तैयारियां शुरू हो गईं थी, बीते एक सप्ताह से चल रही हैं। यह अभी भी चल रही हैं। शनिवार रात तक बस स्टैंड के सामने लाखा बंजारा की प्रतिमा के पास वाले घाट पर पिचिंग की जाती रही। तालाब के चारों ओर की सड़कों के डिवाइडर पर हरियाली के लिए 10 से 15 फीट तक ऊंचे पेड़ रोपे गए हैं। संजय ड्राइव से आगे तिली की ओर वाली सड़क के डिवाइडर को छोड़ दिया है। इसी तरह सीएमएचओ कार्यालय के सामने की सड़क पर डिवाइडर बनाने का काम अभी बाकी है। यहां भी मिट्टी डालकर पौधे रोप दिए हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम डॉ. मोहन यादव दोपहर बाद 2 बजे बालाजी मंदिर में बने हेलिपेड पर उतरेंगे। यहां से कार्यक्रम स्थल सबसे पास है। साथ ही बेहद कम दूरी पर है। इस कारण शहर में यातायात संबंधी प्रतिबंधों के कारण ज्यादा रोक टोक नहीं रहेगी। बालाजी मंदिर हेलिपेड पर उतरने के बाद सीएम सीधे संजय ड्राइव पर बनाए गए कार्यक्रम स्थल आएंगे। यहां लाखा बंजारा झील में कराए गए कायाकल्प के कामों और नगर निगम के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद क्रूज में बैठकर चकराघाट तक जाएंगे। यहां गंगा आरती में शामिल होंगे। साथ ही लाखा बंजारा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। संजय ड्राइव के बेरिकेड्स हटवाए सीएम के कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को संजय ड्राइव को बंद करा दिया गया था। शनिवार को इसकी जानकारी विधायक शैलेंद्र जैन को लगी तो उन्होंने सड़क के एक हिस्से को खुलवा दिया। बेरीकेड्स हटाए गए। अब कुछ सड़क ही बंद है। इस बार चंदा नहीं किया गया पहली बार गौरव दिवस विधानसभा चुनाव से पहले 2022 में 26 नवंबर को हुआ था। 2023 में आचार संहिता के कारण यह कार्यक्रम नहीं हुआ। इस बार खास बात यह है कि शहर में कार्यक्रम आयोजन के लिए चंदा नहीं किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *