3 घरों का ताला तोड़ 15 लाख की चोरी

रांची | रांची में एक बार फिर चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। सदर थाना क्षेत्र में बूटी मोड़ के पास दो घरों में और लोअर बाजार थाना क्षेत्र में थड़पखना आरजी स्ट्रीट में एक घर से चोरी की गई है। चोरों ने तीन घरों से 15 लाख रुपए मूल्य के जेवरात, नगद सहित अन्य सामान चुरा ली। इस संबंध में सदर व लोअर बाजार थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने छानबीन की, पर चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। तीनों घटनाओं में घर का ताला तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया गया है। पुलिस तीनों मामलों की तहकीकात कर रही है। शांति नगर बूटी मोड़ के पास घर से 4.17 लाख की चोरी सदर थाना क्षेत्र स्थित शांति नगर, बूटी मोड़ के पास किराए के मकान में रहने वाले नवीन कुमार मिश्रा के घर का ताला तोड़ 4.17 लाख रुपए की चोरी की गई। इस संबंध में सदर थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें नवीन कुमार मिश्राा ने बताया कि वे सारण (बिहार) स्थित अपने गांव गए थे। जब लौटे तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। कमरे में रखे अलमीरा से 4 लाख के जेवरात व 17 हजार रुपए गायब थे। आरजी स्ट्रीट थड़पखना में बंद घर में चोरी लोअर बाजार थाना क्षेत्र में थड़पखना आरजी स्ट्रीट निवासी तपन कुमार गुप्ता के बंद घर में चोरी की घटना हुई। उनकी प|ी एक अप्रैल को बाहर गई थीं। घर की चाबी एक परिजन को दी गई थी। परिजन जब घर देखने के लिए पहुंचे तो पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है। अलमीरा में रखे करीब 3 लाख रुपए के जेवरात, नगद समेत अन्य सामान गायब थे। सुख शांति नगर से 7.40 लाख की चोरी : सदर थाना क्षेत्र स्थित सुख शांति नगर, बूटी मोड़ में रहने वाले रामेश्वर सिंह के किराए के घर में भी चोरों ने ताला तोड़ 7 लाख रुपए के जेवरात व 40 हजार नगद की चोरी कर ली। इस संबंध में रामेश्वर सिंह ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि वे घर में ताला बंद कर अपने गांव गए थे। जब लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और जेवरात व नगद गायब थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *