3 जिलों के कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी:पाक के समर्थक तुर्किये से मार्बल नहीं खरीदेंगे व्यापारी; बॉर्डर पर लोगों को ड्रोन की ट्रेनिंग

भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच राजस्थान में तुर्किये को लेकर विरोध शुरू हो गया है। उदयपुर में मार्बल व्यापारियों ने घोषणा की है कि पाकिस्तान को समर्थन करने वाले तुर्किये से मार्बल नहीं खरीदेंगे। बीकानेर में ग्रामीणों को ड्रोन की आवाज की पहचान, उससे बचने के तरीकों की ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं, सरहदी जिलों के क्षेत्रों में पाकिस्तान ने मोबाइल नेटवर्क की रेंज बढ़ा दी है। इधर, बारां, अलवर और प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जयपुर में भी लगातार तीसरे दिन एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सरहद पर पाकिस्तान ने मोबाइल टावर की रेंज बढ़ा दी है, इससे जासूसी का खतरा बढ़ गया है। श्रीगंगानगर, जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम के यूज पर बैन लगा दिया है। इधर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान के सरहदी जिलों के अलावा 5 और जिलों को हवाई हमलों के नजरिए से सेंसिटिव माना है। पाक बॉर्डर से राजस्थान की लगती सीमा… भारत-पाक युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… श्रीगंगानगर के बाद जैसलमेर में पाकिस्तान की हरकत का खतरा:बॉर्डर पर लैला-मजनू की मजार से लेकर बाड़मेर तक अब कैसी है जिंदगी शादी में एक हजार मेहमानों को निमंत्रण, कोई नहीं आया:राजस्थान बॉर्डर पर तनाव: बैंक मैनेजर दुल्हन, इंजीनियर दूल्हे ने अचानक बदला फेरों का समय 1971 जंग का दर्द, लाशें देखकर हो गया था पागल:किसी का पूरा घर उजड़ गया, लोग रातोंरात भाग गए, बम गिरते देखे तो सांस अटकी भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सरहदी जिलों की पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *