परपोड़ी| नगर पंचायत परपोड़ी और आसपास के गांवों में 1 मई को आए तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सबसे ज्यादा नुकसान बिजली व्यवस्था को हुआ। कई जगह खंभे टूट गए। तार गिर गए। इससे तीसरे दिन भी नगर में बिजली पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। बिजली कर्मचारी लगातार मेहनत कर रहे हैं। फिर भी हालात नहीं सुधरे। बिजली नहीं रहने से सबसे बड़ी समस्या पानी की हो गई है। हैंडपंप और पानी की टंकी लगा है, लेकिन बिजली बंद होने से ये सब बेकार साबित हो रहे हैं। एक समय था जब लोग कुएं से मीठा और ठंडा पानी पीते थे। ऐसे में ग्रामीण गांव के कुएं के भरोसे हैं। पेयजल के लिए इसी के पानी का उपयोग कर रहे हैं।


