3 दिन से लापता बच्चे की लाश नहर में मिली:मां के साथ तीज पर आया था गरियाबंद, रायपुर का रहने वाला था

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में तीन दिन से लापता बच्चे की लाश नहर में मिली है। वह अपनी मां के साथ तीज पर मामा घर आया था। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। यह घटना पांडुका थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, अर्पित सोमवार को अपनी मां के साथ पांडुका आया था। वह तीज के दिन खेलते समय अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसे काफी खोजा, लेकिन कहीं नहीं मिला। जबकि नहर के कुछ ही दूरी पर मामा का घर है। 700 मीटर दूर मिला शव आशंका था कि वह खेलते-खेलते नहर के पास आया होगा। इसी आशंका के चलते बुधवार से रेस्क्यू टीम ने खोजबीन शुरू की। 15 घंटे के तलाश के बाद आखिरकार 700 मीटर दूर बच्चे का शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार जांगड़े ने बताया कि परिजनों ने घर से लगे नहर के जिस स्थान पर डूबने कि आशंका जताई थी। वहीं से पुलिस और जिला बल की रेस्क्यू टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया।15 घंटे बाद 700मीटर दूरी पर शव बरामद हुआ। पीएम के लिए शव भेजा गया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *