3 पिस्तौल और एक लाख की जाली करंसी के साथ 3 काबू

अमृतसर| देहाती पुलिस ने 2 मामलों में 3 पिस्तौल और एक लाख रुपए की जाली करंसी बरामद कर 3 आरोपियों को काबू किया। स्पेशल सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना लोपोके पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। पुल सूआ के पास गांव बोपाराए बाज सिंह से अजयपाल सिंह और रूपेश कुमार राय काबू कर इनके पास से 30 बोर की एक पिस्टल, एक लाख रुपए की नकली करंसी और 2 मोबाइल फोन बरामद किए। दोनों आरोपी जिला तरनतारन के गांव गंडीविंड के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ थाना लोपोके में पर्चा दर्ज किया गया। इसी तरह, थाना घरिंडा पुलिस ने अजय सिंह उर्फ करण निवासी डल्ल बाणा खालड़ा को टी-प्वाइंट मोड़, गांव हुशियार नगर से 30 बोर की जिगाना पिस्टल, 9 एमएम की ग्लॉक पिस्टल सहित काबू किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *