भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में रविवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। एक ट्रेलर के डीजल का टैंक ब्रेकर से टकराने से टूट गया। जिससे टैंक से डीजल रिसने लगा। इस दौरान ट्रेलर के आसपास से गाड़ियां गुजरती रहीं। ट्रैलर का ड्राइवर टूटे हुए टैंक से ट्रेलर को नई मंडी स्थित शमसान से रीको इंड्रस्ट्रीज एरिया तक ले गया। इस दौरान ट्रेलर से डीजल टपकता रहा। जरा सी चिंगारी लगने से बड़ा हादसा हो सकता था। ड्राइवर राजकुमार निवासी जघीना ने बताया कि, प्रवीण बंसल की टिन के पीपा बनाने की फैक्ट्री रीको इंड्रस्ट्रीज एरिया स्थित है। आज राजकुमार फैक्ट्री से एक ट्रेलर में टीन के पीपे लोड करके मुरैना लेकर जा रहा था। जैसे ही वह नई मंडी स्थित श्मशान के पास पहुंचा तो, वह करीब 3 फुट ऊंचा ब्रेकर है। उसे पार करते समय ट्रेलर की टंकी ब्रेकर से टकरा गई। जिसके कारण टंकी से डीजल रिसने लगा। जिसके बाद राजकुमार ने अपने मालिक प्रवीण बंसल को फोन किया। तब प्रवीण बंसल ने ड्राइवर से कहा की वह ट्रेलर वहां से कहीं और ले जाए। जिसके बाद ड्राइवर राजकुमार ट्रेलर को बैक करके वहां से करीब 5 किलोमीटर दूर रीको इंडस्ट्रीज एरिया से आगे भवनपुरा गांव के पास ले गया और, ड्राइवर ने वहां पर ले जाकर ट्रेलर खड़ा कर दिया। राजकुमार ने बताया कि ट्रेलर का टैंक 360 लीटर का था। जिसमें से सारा डीजल फ़ैल गया।


