3 मामलों में 18 बोतल और 9 लीटर कच्ची शराब के साथ 3 गिरफ्तार

शराब तस्करी के खिलाफ चलाए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना दुगरी की पुलिस ने जुगाड़ू वाहन पर शराब तस्करी करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। जांच अधिकारी सुरजीत सिंह के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि जुगाड़ू वाहन (PB-10-GW-3750) में शहीद भगत सिंह नगर की ओर शराब की तस्करी होने वाली है। नाकाबंदी कर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें 9 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार पुत्र सोहन कुमार, निवासी बाल्मीकि कॉलोनी को गिरफ्तार किया। दूसरे मामले में थाना डिवीजन-6 की पुलिस ने शेरपुर कूड़े के डंप के पास से एक युवक को शराब तस्करी करते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 9 बोतल शराब बरामद की गई। आरोपी की पहचान हरजीत सिंह, निवासी दशमेश नगर के रूप में हुई है। तीसरे मामले में थाना कूमकलां की पुलिस ने गांव गुजरांवाल बेट इलाके में कार्रवाई करते हुए एक महिला को शराब तस्करी करते गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 9 बोतल शराब बरामद हुई। उसकी पहचान लबो पुत्री कर्नैल सिंह, निवासी गांव गरचा के रूप में हुई है। तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *