3 मार्च को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट:1 लाख 47 हजार करोड़ से ज्यादा का होगा बजट, IIM, लंदन, सिंगापुर में मैनेजमेंट सीखेंगे मंत्री-विधायक

छत्तीसगढ़ सरकार 3 मार्च को अपना दूसरा बजट पेश करने जा रही है। इसे लेकर रविवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12.30 बजे बजट पेश करेंगे। बीते साल वित्त मंत्री ने 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ का बजट पेश किया था। माना जा रहा है इस बार बजट का आकार पिछले साल के मुकाबले बढ़ेगा। डॉ रमन सिंह ने ये भी बताया कि 24 फरवरी से 21 मार्च तक चलने वाले इस बजट सत्र के दौरान मैनेजमेंट की ट्रेनिंग देने के लिए विधायक और मंत्रियों को रायपुर के आईआईएम के अलावा लंदन और सिंगापुर के मैनेजमेंट इंस्टीट्यूशन में ट्रेनिंग के लिए भी भेजा जाएगा। मैनेजमेंट इंस्टीट्यूशन में सरकार के मंत्री और विधायक सरकार चलाने के लिए मैनेजमेंट स्किल, बजट के सही इस्तेमाल, कम्युनिकेशन स्किल और पॉलिसी मेकिंग के तौर तरीकों को मैनेजमेंट गुरुओं से सीखेंगे। बजट सत्र के दौरान सोमवार को ही सभी विधायक और मंत्री नया रायपुर में बन रहे विधानसभा की नई बिल्डिंग का दौरा करने भी जाएंगे। ऐसे चलेगी विधानसभा की कार्रवाई
विधानसभा की कार्रवाई को लेकर डॉक्टर रमन सिंह ने बताया कि 24 फरवरी से 21 मार्च तक के सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। पहले दिन सोमवार 24 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 25 फरवरी को साल 2024-25 के तीसरे अनुपूरक बजट की मांगों पर चर्चा होगी। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी होगी। इसके बाद हर शनिवार-रविवार को छुट्टी होगी। बाकी दिन विधायकों के सवालों पर चर्चा होगी। 13 मार्च से लेकर 16 मार्च तक छुट्टी और होली के त्योहार की वजह से विधानसभा की कार्रवाई नहीं होगी। 17 मार्च से दुबारा सदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 21 मार्च तक चलेगी। 90 विधायकों के 2 हजार से ज्यादा सवाल
डॉ रमन सिंह ने बताया कि विधायकों की ओर से 2367 प्रश्न आए हैं। ध्यानाकर्षण की 122 सूचनाएं आई हैं। 19 मार्च तक विधानसभा में विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ पंचायत राज संशोधन विधेयक 2025 जैसे विधेयकों पर भी चर्चा होगी। सभी वर्गों का रखेंगे ध्यान बजट सत्र को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- सरकार का दूसरा संपूर्ण बजट सत्र शुरू हो रहा है। इसमें सभी वर्गों के लिए बजट में ख्याल रखा जाएगा। हाल ही में मंत्रालय में बजट को लेकर मुख्यमंत्री ने बैठक ली। इस बैठक में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुपालन विभाग, ग्रामोद्योग, स्कूल शिक्षा, सामान्य प्रशासन, उच्च शिक्षा विभाग, पर्यटन एवं संस्कृति, जनशिकायत निवारण, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन, जनसंपर्क, खनिज साधन, विमानन, सुशासन एवं अभिसरण, ऊर्जा विभाग के बजट प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बजट सत्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र…अब तक 1862 सवाल आए:बजट प्रस्तावों को लेकर मंत्री स्तरीय पर हुई बैठक, 24 फरवरी से 21 मार्च तक चलेगा सत्र छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगा। इस के लिए अब तक सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने 1,862 सवाल लगाए हैं। जिनमें 943 तारांकित और 871 अतारांकित सवाल शामिल हैं। ज्यादातर सवाल ऑनलाइन माध्यम से लगाए गए हैं। सत्र के दौरान भी सवाल दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *