3 युवकों ने दो भाइयों को पीटा, एक की मौत:दूसरे ने भाग कर बचाई जान, पैसे लेने का बहाना बनाकर ले गया था दोस्त

बांसवाड़ा के अरथूना थाना क्षेत्र में सारंगपुर के पास बाइक सवार 3 बदमाशों ने 2 भाइयों के साथ मारपीट की। लात घुसों और लट्ठ से मारपीट में गंभीर घायल एक भाई की डूंगरपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे ने भागकर जान बचाई। पैसे लेने के बहाने लेकर आए युवक ने ही बदमाशों के मिलकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। घटना पर अरथूना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अरथूना पुलिस के अनुसार रामसोर निवाई महेंद्र डेंडोर (23) की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इसमें बताया की 21 जनवरी को शाम के समय वह ओर उसका भाई महिपाल डेंडोर दोनों ही बाइक लेके गड़िया गए थे। जहां सुरेश हुवोर निवासी गड़िया उन्हें मिला। सुरेश ने रुपए लेने के लिए बांसवाड़ा के सारंगपुर चलने की बात कही। जिस पर दोनों भाई बाइक लेकर सुरेश के साथ सारंगपुर के लिए निकल गए। रात करीब 7.30 बजे सारंगपुर बांसवाड़ा में देवगढ़ होटल के पास बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। जिस पर बाइक वही रुक गई। जिस पर तीनों ही पेट्रोल की तलाश में खड़े थे। उसी दौरान एक अपाची बाइक पर 3 युवक उनके पास आए। पीछे बैठे 2 युवकों के हाथ में लट्ठ थे। बाइक से उतरकर अल्पेश डिंडोर निवासी लिम्बडिया थाना चितरी ने लट्ठ मारा जो बाइक से टकराया। धनपाल हुवॉर निवासी गड़िया ने लट्ठ मारा तो नीचे झुककर बचाव किया। अल्पेश, धनपाल ओर लोकेश तीनों ने लातों मुक्कों और लट्ठ से महिपाल से ताबड़तोड़ मारपीट की। जिससे महिपाल नीचे गिर गया। महिपाल बचाव के लिए चिल्लाता रहा। वहीं, उसने भागकर जान बचाई। मारपीट से महिपाल गंभीर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में गलियाकोट अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने से सागवाड़ा से डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए, लेकिन इलाज के दौरान महिपाल की मौत हो गई। सुरेश उसे और उसके भाई को पैसे लेने के बहाने साथ ले गया जहां सुरेश और अन्य तीनों से मारपीट की। जिससे भाई महिपाल की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं, डूंगरपुर अस्पताल के मॉर्च्युरी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *