राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) की 3 राज्यों की 3 सदस्यीय टीम बुधवार को अलवर शहर के राज ऋषि कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण दल के चेयरपर्सन के रूप में सेंट्रल यूनिवर्सिटी तमिलनाडू के वाइस चेयरमैन मुत्थुकलिंगन कृष्णन, कनार्टक यूनिवर्सिटी से डॉ. बीई कुमार स्वामी, गर्वमेंट कॉलेज आंध्रप्रदेश के प्रिंसिपल डॉ. रामचंद्रा आरके शामिल हैं। निरीक्षण दल के महाविद्यालय आने पर प्राचार्य डॉ. गोपीचंद पालीवाल ने संकाय सदस्यों के साथ टीम का स्वागत किया। टीम 5 सालों के कामों का मूल्यांकन करती है। रिसर्च, पास आउट स्टूडेंट्स, सीएसआर, कॉलेज गतिविधि, कांफ्रेंस, स्पोट्र्स व लाइब्रेरी सहित सबका मूल्यांकन होता है। उसके बाद कॉलेज को ग्रेडिंग दी जाती है। कॉलेज की एकेडमिक, अकाउंट्स सहित एग्जाम का पूरा मूल्यांकन होता है। ये मूल्यांकन दो दिन चलेगा। उसके बाद नेक की तरफ से ग्रेडिंग दी जाती है। पांच साल पहले अलवर के आरआर कॉलेज को बी ग्रेड दी गई थी। इस बार कोशिश है कि कॉलेज को ए ग्रेड मिले। प्रिंसिपल ने बताया कि नेक की तरफ से देश भर के कॉलेजों का मूल्यांकन चलता रहता है। उसके आधार पर ग्रेडिंग होती है।


