3 लाख के जेवरात व 50 हजार कैश चोरी

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव छुरिया में शिक्षक के सूने मकान से 3 लाख रुपए के जेवरात और 50 हजार रुपए नकद की चोरी कर ली गई। घटना शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात की है। छुरिया पुलिस ने बताया कि शिक्षक प्रेमलाल साहू शुक्रवार शाम जंवारा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदार के घर गए थे। परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर गए हुए थे। रविवार को जब लौटे तो उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखी आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जिसमें रखे करीब 3 लाख रुपए के जेवरात और 50 हजार रुपए की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। उन्होंने मामले की शिकायत छुरिया थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी में लगी हुई है। बता दें कि ग्रामीण इलाकों में कुछ दिनों में चोरी की वारदातें बढ़ी हैं। आरोपी गांव के सूने मकानों को टारगेट कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *