3 साल की बच्ची मेले में गुम हुई:आदेगांव पुलिस ने ढूंढकर परिजनों को सौंपा

सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र में लापता हुई 3 वर्षीय बालिका को पुलिस ने ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई। बच्ची शाम करीब 6 बजे मिली, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। आदेगांव में 5 दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। आज दोपहर करीब 3:30 बजे ग्राम पतलोन निवासी सुरेंद्र सरयाम (40) ने थाने में सूचना दी कि मेले में उनकी 3 वर्षीय बेटी का हाथ छूट जाने से वह कहीं बिछड़ गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस स्टाफ और परिजनों ने मिलकर मेले के अलग-अलग क्षेत्रों जैसे पार्किंग, झूले, मिठाई और खिलौनों की दुकानों में बच्ची की तलाश की। तलाश के दौरान बालिका मेले के बाहर विद्युत विभाग के कार्यालय के सामने पुलिस को मिली। उसे सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की देखरेख करें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर छोटे बच्चों का हाथ न छोड़ें। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी आशीष धुर्वे, सहायक उपनिरीक्षक रजनीकांत दुबे, प्रधान आरक्षक अमर उईके, संतोष मर्सकोले, आरक्षक संदीप उईके, धर्मेन्द्र सरयाम, जयप्रकाश उईके सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *