3 से 5 मार्च को जयपुर में होगी RRR सबमिट:38 देशों के 500 से ज्यादा डेलिगेट्स होंगे शामिल, केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे उद्घाटन

राजधानी जयपुर में पहली बार रीजनल 3R सर्कुलर इकोनामी फोरम सबमिट का आयोजन होने जा रहा है। 3 से 5 मार्च तक होने वाले इस आयोजन में दुनिया के 38 देशों के 500 से ज्यादा डेलिगेट्स हिस्सा लेंगे। तीन दिन तक चलने वाली इस समिट का केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर उद्घाटन करेंगे। इस दौरान जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में अलग – अलग सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इसमें वैश्विक स्तर पर रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल के साथ वैश्विक मुद्दों पर चिंतन और मंथन किया जाएगा। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र संघ के संयुक्त राष्ट्र क्षेत्रीय विकास केन्द्र (यूएनसीआरडी) की ओर साल 2009 में रीजनल 3 आर और सर्कुलर इकॉनोमी फोरम की शुरुआत की गई थी। फोरम का उद्देश्य एशिया – प्रशांत क्षेत्र के देशों के सरकारी तंत्र को 3 आर- रिड्यूस,रियूज और रिसाइकल के लिए प्रचलित बेस्ट प्रेक्टिसेज को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। पिछला फोरम 2023 में कंबोडिया द्वारा आयोजित किया गया था। इसके बाद अब फोरम के 12वें संस्करण की मेजबानी की जिम्मेदारी भारत को मिली है। इसके बाद केंद्र सरकार ने इसके आयोजन के लिए राजस्थान के जयपुर को चुना है। राजस्थान सरकार ने जयपुर में होने जा रहे इस आयोजन के लिए जयपुर हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम को इसके आयोजन के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है। भारत ने इससे पहले 2018 में फोरम की मेजबानी की थी। तब फोरम का 8वां संस्करण इंदौर में आयोजित किया गया था। जाने क्या है आरआरआर नगर निगम हेरिटेज कमिश्नर अरुण कुमार हसीजा ने बताया कि 3 आर का मतलब रिड्यूज, रियूज और रिसाइकल करने से हैं। लीनियर इकॉनोमी में किसी भी प्रॉडक्ट के निर्माण के बाद उसको बेचा जाता है। उसके बाद उस प्रोडेक्ट का उपयोग करने के बाद उसे वेस्ट मानते हुए लैंड फिल साइट पर डाल दिया जाता है। जबकि सर्कुलर इकॉनोमी में प्रोडेक्ट के इस्तेमाल के बाद उसे रिसाइल या रिफर्बिश किया जाता है। ऐसा करने से उत्पाद रीयूज के लिए फिर से इकॉनोमी में आ जाता है। सर्कुलर इकॉनोमी में प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन को कम किया जाता है। इससे लैंडफ़िल साइट पर कचरे के तौर पर जाने वाला मैटेरियल कम होता है। इससे पर्यावरण में वेस्ट तो कम होता है, इसके साथ ही संसाधनों का दोहन कम होने से प्रदूषण भी कम होता है। उन्होंने बताया कि तीन से पांच मार्च तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में 38 से ज्यादा देशों के 500 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय और घरेलू प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस दौरान फोरम में पूर्ण सत्र, देश और विदेश के हालत के साथ ही थीम – आधारित सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान केन्द्र सरकार के 15 संबंधित मंत्रालयों के अधिकारी, देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों और 60 से अधिक शहरों के अधिकारी हिस्सा लेंगे। इस आयोजन के दौरान जयपुर के RIC में 40 से ज्यादा भारतीय और जापानी व्यवसायों और स्टार्टअप्स को बेस्ट प्रेक्टिस, आइडिया और सॉल्यूशन का डिस्प्ले किया जाएगा। 3 मार्च को सुबह 9 बजे केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस कार्यक्रम का उदघाटन करेंगे। इसके बाद तीन दिवसीय कार्यक्रम में सर्कुलर इकॉनोमी से संबंधित विषयों पर अलग – अलग सत्र आयोजित होंगे। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में इंडिया पवेलियन का निर्माण भी किया जाएगा। जहां केंद्र सरकार के प्रमुख मंत्रालयों द्वारा किए गए कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जहां केंद्रीय मंत्री और दुनियाभर से आने वाले राजदूतों की राउंड टेबल चर्चा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *