बाड़मेर | नशा मुक्त बाड़मेर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए धनाऊ पुलिस ने नेहरों की नाडी क्षेत्र से 3.110 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतेश आर्य व डीएसपी जेठाराम के सुपरविजन में थानाधिकारी दीपसिंह मय टीम ने मुखबीर की सूचना पर नेहरों की नाडी स्थित ठाकराराम के खेत पर दबिश दी। पुलिस को देख कर ठाकराराम हाथ में डोडा पोस्त छोड़ मौके से भाग गया। कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें 3.110 किलो अवैध डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त को जब्त कर आरोपी ठाकराराम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।


