3.5 लाख के गांजे के साथ 4 तस्कर पकड़े:2 बाइक, साढ़े तीन हजार कैश मिला; पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

टोंक जिले में DST की टीम ने 4 नशा तस्करों को पकड़ा है। तस्करों के पास से करीब 3 लाख 50 हजार रुपए कीमत का 6.5 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों के पास से दो बाइक भी जब्त की गई हैं। साथ ही 3540 रुपए का कैश मिला है। यह कार्रवाई उनियारा थाना क्षेत्र में की गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। DST प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि टोंक ASP रतनलाल भार्गव के निर्देशन में और उनियारा डीएसपी आकांक्षा कुमारी के सुपरविजन में बीती देर रात उनियारा थाना इलाके में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए यह सफलता मिली। 6.5 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला
DST प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया- मादक पदार्थ गांजा की खरीद-फरोख्त करते हुए उनियारा से खतौली रोड पर चार लोगों को पकड़ा गया। उनके पास से 6.5 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा, खरीद-फरोख्त में काम लिए जा रहे 3540 रुपए और दो बाइक बरामद की गई हैं। DST ने चारों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए उनियारा थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
राजेंद्र (35) निवासी मोहनपुरा पुलिस थाना इंदरगढ़ जिला बूंदी हाल सोप, गोपाल (40) निवासी भाचारना थाना लूणी जिला जोधपुर,मुकेश (24) निवासी बोरदा नयागांव पुलिस थाना मेहंदवास, विकास (19) निवासी नयागांव बोरदा पुलिस थाना मेहंदवास को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *