3.77 लाख किसानों के खातों में 810 करोड़ ट्रांसफर:रतलाम में सीएम को काले झंडे दिखाने आए कांग्रेसी नजरबंद; पूर्व सांसद की प्रतिमा का अनावरण

रतलाम के जावरा में सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्य स्तरीय सोयाबीन भावांतर योजना कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 3.77 लाख किसानों के खातों में 810 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। रविवार को शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय जावरा में सीएम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सीएम ने सुजापुर में पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण पांडेय की प्रतिमा अनावरण किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद डॉक्टर पांडेय ने गांव की माटी से निकल कर आदर्शवादी राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र के रूप में इस क्षेत्र की भूमि को प्रकाशमान किया है। उन्होंने कहा जावरा मंदसौर संसदीय क्षेत्र एवं मध्य प्रदेश एवं देश की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। हम सभी डॉ. पांडेय के आदर्शों पर चलने का संकल्प ले। इधर, सीएम को काले झंडे दिखाने पहुंचे कांग्रेस नेताओं को जिला व पुलिस प्रशासन ने नजर बंद किया। रतलाम में भी कांग्रेस नेताओं को हेलीपेड पर जाने से रोक दिया।रतलाम में भी अभाविप के प्रांत अधिवेशन का उद्घाटन करने आएंगे l कांग्रेसी दोनों जगह समस्याओं का ज्ञापन देकर सीएम से मिलना चाहते है। तस्वीरें देखिए… रतलाम में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के ऑफिस पर एसडीएम आर्ची हरित, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव आदि पहुंचे। अधिकारियों ने कहा आपका जो ज्ञापन है वह हमें दे दो। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने मना कर दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा हम शांति पूर्वक सीएम से मिलकर ज्ञापन देना चाहते है। लेकिन जिला प्रशासन नहीं चाहता कि हम उनसे मिले। हमें नजर बंद कर दिया। जनता की समस्या किसे बताएंगे। सुजापुर में पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण पांडेय की प्रतिमा अनावरण
सीएम डॉ मोहन यादव ने जावरा विधानसभा क्षेत्र के सुजापुर में पूर्व सांसद स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण पांडेय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। यह जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय एवं परिवार द्वारा विकसित किए गए स्मृति कुंज में है। प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पूर्व सांसद डॉक्टर पांडेय ने गांव की माटी से निकल कर आदर्शवादी राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र के रूप में इस क्षेत्र की भूमि को प्रकाशमान किया है। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, वरिष्ठ नेता कुशाल भाऊ ठाकरे, पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा एवं डॉक्टर लक्ष्मी नारायण पांडेय का स्मरण करते हुए कहा कि जावरा मंदसौर संसदीय क्षेत्र एवं मध्य प्रदेश एवं देश की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। हम सभी डॉ. पांडेय के आदर्शों पर चलने का संकल्प ले। इस दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ,उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंदसौर जावरा नीमच क्षेत्र के लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जावरा विधायक राजेंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *