जालंधर| थाना-5 की पुलिस ने 30 ग्राम हेरोइन के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान विशाल उर्फ लोटा, बलविंदर सिंह सोनू और गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नशा कहाँ से लाए थे और आगे किसे सप्लाई किया जाना था।


