30 दिन में फिरौती के 5 मामले, 2 हत्याएं हो चुकीं, अब ब्यास में व्यापारी से मांगे 50 लाख

भास्कर न्यूज | अमृतसर जिले में फिरौती मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 30 दिन में फिरौती के मामले सामने आए जिनमें 2 हत्याएं भी हो चुकी हैं। अब 6वां मामला ब्यास का सामने आया है। जहां व्यापारी से खुद को गैंगस्टर बताने वाले डडी टागरा ने 50 लाख रुपए की मांग की। आरोपी 2 माह में 10 बार धमकी दे चुका है। पीड़ित कुलवंत सिंह निवासी बाबा बकाला साहिब ने 2 महीने पहले ही पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब पीड़ित सीनियर पुलिस अफसरों के पास गया तो थाना ब्यास पुलिस ने डडी टागरा के खिलाफ केस दर्ज किया। 5 नवंबर : मोहकमपुरा में 50 लाख न मिलने पर कारोबारी पर फायरिंग। 6 नवंबर: जंडियाला की गली कश्मीरियां वाली में 50 लाख फिरौती न मिलने पर दुकान पर फायरिंग। 15 नवंबर: मोहन भंडारियां में 50 लाख न मिलने पर क्लीनिक पर फायर। 16 नवंबर: खिलचियां के गांव धुलका में 50 लाख फिरौती न मिलने पर दुकानदार की गोलियां मारकर हत्या। 18 नवंबर: बस स्टैंड पर मक्खन सिंह की गोलियां मारकर हत्या। डोनी बल की ओर से 2 करोड़ फिरौती मांगने का आरोप लगा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *