सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई की तरफ से सिंधी समाज का सबसे बड़ा पर्व चेट्री चंड्र 30 मार्च को है। इस अवसर पर जयस्तम्भ चौक पर शाम 6 बजे फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री शोभायात्रा का स्वागत करेंगी। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि, भाग्यश्री के साथ मुंबई से ऑर्केस्ट्रा टीम और डांस ग्रुप के साथ सिंधी गायक भी अपनी प्रस्तुति देंगे। एंकर और गायक महेश मोटलानी के साथ शानदार आतिशबाजी और गणेश वंदना का भी आयोजन किया गया है। साथ में दिल्ली से डांस ग्रुप अपनी प्रस्तुति देगा। आयोजन समिति के चेयरमैन संजय रहेजा, विक्की लोहाना, सुनील कुकरेजा, धनेश मटलानी, चंदन जैसिंघ, तेजकुमार बजाज, निलेश तारवानी, विशाल नारंग, डॉ एन डी गजवानी, मनीष तलरेजा, कमल विधवानी, राजीव जसवानी, दीपक रामनानी, जितेंद्र मलघानी, नितिन कृष्णानी और चंदर देवानी की सक्रिय भागीदारी है।


