30 मोतियाबिंद मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया

गढ़वा|जिले के चिरोजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में 30 मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि नेत्रालय द्वारा लगातार आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए मोतियाबिंद का मुफ्त इलाज किया जा रहा है, ताकि दृष्टि से वंचित किसी भी व्यक्ति को रोशनी से वंचित न रहना पड़े। डॉ. सुशील ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की पहले जांच की जाती है। मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उनका पंजीकरण कर निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की जाती है। ऑपरेशन के बाद मरीजों को मुफ्त चश्मा और आवश्यक दवाएं भी प्रदान की जाती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *