30 लाख रुपए के गहनों के साथ चोर गिरफ्तार:गांवों में जाकर करता था वारदात, दौसा पुलिस ने टीम बनाकर पकड़ा

दौसा पुलिस ने सोना-चांदी जेवरात चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21 तोला सोना व 6 किलोग्राम चांदी के करीब 30 लाख रुपए के जेवरात बरामद किए है, जिन्हें सलेमपुर और टोडाभीम थाना क्षेत्र के गांवों से चुराया गया था। एसपी सागर राणा के निर्देशन में सलेमपुर थाना इंचार्ज संतचरण सिंह की टीम ने चोरी की वारदातों का खुलासा किया। पुलिस ने बताया- 20 नवम्बर को जवानसिंह निवासी औण्ड मीना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात को उनके मकान में चोरी हो गई। सुबह घर के गेट खुले मिलने पर पता चला तो सोने चांदी के जेवरात का कट्टा गायब मिला। इसमें चांदी के कडे, कोधनी, पायजेब, तोडिया जोडी, चांदी का हथफूल, बादी 4 अंगूठी, सीता रानी, कोलर सोने की, सोने का हार, सोने की 4 चूड़ी, नथ टीका जोडी समेत लाखों रुपए के जेवरात पार कर ले गए। मामले की जांच करते हुए पुलिस टीम ने चोरों की तलाश शुरू करते हुए साक्ष्य जुटाकर आरोपी बलराम उर्फ बल्लू मीना निवासी आवापाडा थाना बालघाट जिला करौली को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सलेमपुर और टोडाभीम थाना क्षेत्र के गांवों में चोरी की दो वारदातों का माल बरामद किया है। पुलिस टीम ने थाना इंचार्ज संतचरण गुर्जर के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल हनुमान सिंह, बन्टी, धीरज सिंह, उदय सिंह शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *