30 हजार छात्रों को 7 माह से रिजल्ट का इंतजार:69 हजार कॉपियां जांचना भूली आरयू, मई में हुई थी परीक्षा, अब हो रही जांच

रांची यूनिवर्सिटी (आरयू) में स्नातक (कला, विज्ञान और वाणिज्य) सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2023-27 का रिजल्ट सात महीने बाद भी घोषित नहीं हो सका है। मई 2025 में हुई परीक्षा के बाद अब जाकर दिसंबर में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू किया गया है। वजह यह सामने आई है कि करीब 69 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराना आरयू प्रशासन भूल गया। कॉपियां परीक्षा विभाग में पड़ी रह गई थीं। परीक्षा के तुरंत बाद अधिकतर कॉपियां दूसरे राज्य भेज दी गई थीं, लेकिन शेष कॉपियों को जांच के लिए भेजना ही भूल गया। दिसंबर में जब मामला सामने आया, तब आनन-फानन में राम लखन सिंह यादव कॉलेज में मूल्यांकन केंद्र बनाया गया। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार 7 जनवरी 2026 तक मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दो जनवरी को जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की एक खेप विश्वविद्यालय भेज दी गई है। यह परीक्षा 16 से 24 मई 2025 के बीच आयोजित हुई थी। देरी का सीधा असर लगभग 30 हजार छात्रों के शैक्षणिक भविष्य पर पड़ रहा है। वो सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है रिजल्ट की देरी ने बढ़ाई छात्रों की चिंता, करियर पर असर 23 विषयों की हो रही जांच विश्वविद्यालय के अनुसार रेगुलर के 12 विषय और वोकेशनल के 11 विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राम लखन सिंह यादव कॉलेज में किया जा रहा है। फिलहाल आरयू में स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर पर कोई भी सत्र समय पर नहीं चल रहा है। राजभवन के आदेश की अनदेखी राजभवन ने पहले ही निर्देश दिया था कि किसी भी परीक्षा का रिजल्ट एक माह के भीतर घोषित किया जाए, ताकि सत्र प्रभावित न हो। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन समय पर मूल्यांकन नहीं करा सका। नतीजतन, छात्रों को महीनों इंतजार करना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *