30 हजार रिश्वत लेते दो अफसरों समेत तीन अरेस्ट

लुधियाना | विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के तहत जिला उद्योग केंद्र कार्यालय लुधियाना में तैनात सीनियर इंडस्ट्रियल प्रमोशनल ऑफिसर जसपाल सिंह, रिशव गर्ग और ट्रेड असिस्टेंट अंतरप्रीत सिंह को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि फोकल पॉइंट लुधियाना निवासी की शिकायत पर तीनों आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। शिकायतकर्ता फोकल पॉइंट में प्रोडक्शन यूनिट चलाता है। शिकायतकर्ता ने अपनी यूनिट संबंधी प्रोडक्शन प्रमाण पत्र की सही तारीख के लिए आवेदन दिया था और प्रमाण पत्र को जारी करने के बदले आरोपियों ने 45 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। तीनों पर विजिलेंस थाना लुधियाना में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *