30-31 जनवरी को होगा पंजाबी एडिशनल एग्जाम

भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड(पीएसईबी) द्वारा पंजाबी एडिशनल एग्जाम का आयोजन 30-31 जनवरी को किया जाएगा। चौथी तिमाही के लिए यह परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए परीक्षा फॉर्म बोर्ड की वेबसाइट पर आज से जारी हो जाएंगे। बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरन के बाद उम्मीदवारों को उसके फॉर्म प्रिंट कर हार्ड कॉपी भी जमा करवानी होगी। इसके लिए उन्हें 17 जनवरी तक का समय दिया गया है। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को हार्ड कॉपी पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के एसएएस नगर में मुख्य दफ्तर में जमा करवाने होंगे। परीक्षा के लिए रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जोकि 24 जनवरी को रिलीज कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करवाने के लिए उम्मीदवारों को अपने दसवीं पास के असली सर्टिफिकेट, फोटो पहचान पत्र और उनकी अटेस्टेड कॉपी साथ लानी होगी। उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख तक परीक्षा फॉर्म की अटेस्टेड हार्ड कॉपी और सभी डॉक्यूमेंट जमा करवाने जरुरी हैं। ऐसा न करने वाले उम्मीदवार का रोल नंबर जारी नहीं किया जाएगा। परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी बोर्ड द्वारा वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार https://www.pseb.ac. in/ पर विजिट कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *