30 AK-47 सहित हथियारों का मंत्री ने किया पूजन:दतिया के मां पीताम्बरा मंदिर पहुंचे नारायण कुशवाह; वनखंडेश्वर बाबा का जलाभिषेक किया

मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा आज दतिया पहुंचे। मंत्री ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पीताम्बरा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने वनखंडेश्वर बाबा का जलाभिषेक भी किया। मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा इसके बाद पुलिस लाइन परिसर पहुंचे, जहाँ शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मंत्री ने 30 AK-47 सहित विभिन्न एडवांस हथियारों का पूजन किया और कहा कि शस्त्र केवल सुरक्षा और अनुशासन के प्रतीक हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि इनका प्रयोग समाज की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए होना चाहिए। इस दौरान मंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से भी मुलाकात की और क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *