300 पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाएगा नव चेतना संगठन

बालोद| नव चेतना समाजसेवी संगठन की अध्यक्ष पद्मिनी देवेंद्र साहू ने कलेक्टर दिव्या मिश्रा से मुलाकात की। संगठन की उपाध्यक्ष रेणुका निषाद, कोषाध्यक्ष भारती सहारे और सचिव डिकेश्वरी साहू भी साथ रहीं। उन्होंने अब तक किए गए समाजसेवी कार्यों की जानकारी दी। बताया कि अब तक कई स्थानों पर पौधे लगाए गए हैं। आगे 300 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर ने संगठन को 300 पौधे उपलब्ध कराए। यह पौधे जल्द ही सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे। संगठन की सदस्य वीणा बघेल, दुर्गा जोशी, आरती साहू, प्रियंका और अन्य महिलाएं लगातार समाज सेवा में जुटी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *