| छेहर्टा नारायणगढ़ स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर में रविवार शाम को 5 बसों और 3 कारों से 300 तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। मंदिर संचालक प्रवेश महाराज की अध्यक्षता और श्री बालाजी के आशीर्वाद से रवाना हुए जत्थे में कई भक्त शामिल हुए। इस मौके पर मंदिर संचालक प्रवेश महाराज ने बताया कि यह यात्रा श्री सालासर, श्री मेहंदीपुर बालाजी, श्री श्याम प्रभु, कैला माता, बगला मैया के दर्शनों करेंगे। इस मौके पर प्रिंस शर्मा, राजन श्रीवास्तव, रॉकी, तरुण, समेत कई भक्त मौजूद रहे।


