304 ने बिल जमा किया, 596 कनेक्शन काटे गए

सिटी रिपोर्टर | बिलासपुर स्मार्ट मीटर लगाने वाले 900 उपभोक्ताओं की बिजली काटने की सूचना मिलने के बाद 126 लोगों ने बिजली कटने के पहले बिल पटा दिया था। वहीं बिजली कटने के बाद 178 लोगों ने बिल जमा किया है। मुंगेली,जीपीएम और बिलासपुर ग्रामीण मिलाकर 596 लोगों ने अब तक बिल नहीं जमा किया है। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली बिल पटाने के लिए उपभोक्ताओं को 7 दिन के अंदर तीन बार मैसेज किया जाता है। इस अवधि में बिल नहीं पटाने वालों की बिजली कनेक्शन रायपुर से काट दिया जाता है। ऑनलाइन पैसा पटाने के बाद बिजली को चालू कर दिया जाता है। बिजली विभाग ग्रामीण ने 19 दिसंबर को दोपहर 12 बजे के बाद बिजली बंद करने की सूचना तीनों जिले के उपभोक्ताओं को दी थी। बिजली कटने के पहले यानी 19 दिसंबर को 126 लोगों ने बिल पटा दिया था। वहीं बिजली कटने के बाद 178 लोगों ने बिल पटाया है। इसके अलावा शहर के नेहरू नगर डिवीजन में 3 दिसंबर से 21 दिसंबर तक 500 से उपभोक्ताओं कर बिजली काटी गई थी। इसमें 17 को छोड़कर बाकी ने बकाया बिल का भुगतान कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *