305 घूमे हुए फोन मालिकों को लौटाए:बलौदाबाजार में मोबाइल मिलते ही लोगों ने कहा- थैंक्यू पुलिस; बरामद फोन 45 लाख की संपत्ति

बलौदाबाजार पुलिस ने 305 घूमे हुए मोबाइल फोन मालिकों को वापस लौटाए है। सभी फोन कीमत मिलाकर 45 लाख रुपए है। फोन मिलने के बाद लोगों ने खुशियां जाहिर की और पुलिस के इस काम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। समाधान अभियान के तहत साइबर सेल और सीसीटीएनएस की टीम ने टेक्निकल एनालिसिस के जरिए चोरी हुए मोबाइलों को ट्रैक किया। मोबाइल फोन छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से बरामद किए गए हैं। इनमें जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, अंबिकापुर, रायगढ़, सूरजपुर और खैरागढ़ शामिल हैं। कुछ मोबाइल ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और बिहार से भी बरामद किए गए। पुलिस प्रयास की सराहना पुलिस कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में एसपी भावना गुप्ता, एडीशनल एसपी अभिषेक सिंह, डीएसपी तुलसी लेकाम और अपूर्वा क्षत्रिय ने मोबाइल फोन मालिकों को सौंपे। मालिकों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। लावारिस फोन की सूचना देने की अपील एसपी भावना गुप्ता ने कहा कि यह अभियान पुलिस की साइबर और तकनीकी क्षमताओं का प्रमाण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि संदिग्ध तरीके से सस्ते मोबाइल बेचने या लावारिस फोन मिलने की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस सफल अभियान में प्रधान आरक्षक विनोद सिंह, आरक्षक सूरज राजपूत, प्रशांत दीवान, धर्मेंद्र यादव, कमलेश श्रीवास, नारायण देवांगन, हेमंत पटेल, सत्यम यादव और उमेश वर्मा की अहम भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *