31 छात्राओं को कौशल विकास सामग्री किट वितरित

रायपुर| पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर में व्यावसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत कौशल विकास सामग्री किट का वितरण किया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं की 31 छात्राओं को सामग्री किट प्रदान की गई। मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल जैन रहे। अध्यक्षता प्राचार्य कैलाशचंद दांगी ने की। विशिष्ट अतिथि उप प्राचार्य मीनाक्षी शर्मा, अन्तिम कुमार मीणा, आकाश प्रजापति, अर्जुन सिंह लोधा सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाचार्य कैलाश चंद दांगी ने बताया कि कौशल विकास सामग्री किट वितरण से छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा में इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर से जुड़े कार्यों को सीखने में आसानी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *