31 तक कैंप लगाकर भूमि नामांतरण करें : डीसी

भास्कर न्यूज | लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभागार में सोमवार को टाना भगत विकास प्राधिकार की बैठक हुई। इसमें टाना भगत समुदाय के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना, वस्त्र के लिए चार हजार रुपए का वितरण, गाय वितरण, मनरेगा, पेंशन योजना, शिक्षा, निःशुल्क लगान रसीद, दाखिल-खारिज और उत्तराधिकार नामांतरण के मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को 31 मार्च तक कैंप लगाकर उत्तराधिकारी के आधार पर भूमि नामांतरण और निःशुल्क रसीद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बंटवारा दाखिल-खारिज समेत अन्य मामलों के निष्पादन के आदेश भी दिए गए। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने श्रम अधीक्षक को टाना भगत समुदाय के बच्चों को कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का निर्देश दिया। बैठक में टाना भगतों की ओर से रखे गए विभिन्न प्रस्तावों पर उपायुक्त ने अपर समाहर्ता को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में निदेशक आईटीडीए प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, डीएसओ रश्मि लकड़ा, डीईओ प्रिंस कुमार, डीपीओ समीर कुल्लू, श्रम अधीक्षक और टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *