31 दिसंबर को शराब पीकर गाड़ी चलाई तो होगी जब्त:महिलाओं के साथ कोई घटना हुई तो आयोजक भी सहआरोपी, 1500 से ज्यादा बल तैनात

इंदौर में 31 दिसंबर को लेकर पुलिस की सख्त चेकिंग चलेगी। प्रमुख चौराहों के साथ ही शेडो एरिया में पुलिस नजर रखेगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ी जब्त की जाएगी। किसी आयोजन में महिलाओं या युवतियों के साथ कोई घटना होती है तो आयोजक को भी सहआरोपी बनाया जाएगा। 31 दिसंबर को लेकर शहर में कई जगह आयोजन होंगे। शहर के होटलों, बार-पब सहित फॉर्म हाउस आदि जगह आयोजन होंगे। नए साल का जश्न कई लोग मनाएंगे। ऐसे देखते हुए इंदौर पुलिस ने पूरी प्लानिंग कर ली है। शहर के अंदर के साथ ही शहर के बाहरी क्षेत्र में भी चेकिंग लगेगी। 30 से ज्यादा ड्रोन कैमरों से पुलिस पेट्रोलिंग करेगी। चौराहों पर रहेगी पुलिस की तैनाती
एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को लगभग डेढ़ हजार का पुलिस बल सड़कों पर रहेगा। शहर के प्रमुख चौराहों के साथ ही शहर के इंट्री पाइंट पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा और चेकिंग करेगा। हर चौराहों पर ब्रेथ एनालाइजर से गाड़ी चलाने वालों को चेक किया जाएगा। शराब के नशे में मिले तो वहीं छोड़ना पड़ेगी गाड़ी
उन्होंने बताया कि सड़कों पर पुलिस चेकिंग करेगी। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, जो भी शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए मिलेगा, उसकी गाड़ी जब्त कर ली जाएगी। यानी गाड़ी वहीं छोड़ना पड़ेगी। 30 से ज्यादा ड्रोन कैमरों से रखी जाएगी नजर
एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर की रात में पुलिस 31 ड्रोन कैमरों से नजर रखेंगी। शेडो एरिया, गली, पाइंट आदि जगह ड्रोन से पेट्रोलिंग की जाएगी। कुछ पाइंट ऐसे है जहां पर कैनोपी लगाकर चेकिंग की जाएगी। यहां भी ब्रेथ एनालाइजर रहेगा। आयोजक को बनाएंगे सहआरोपी
उन्होंनेजहां भी आयोजन होंगे वहां पर आयोजकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया है। पूरा एरिया कैमरों से कवर हो। लाइटिंग की उचित व्यवस्था रहे। अगर आयोजन में किसी महिला, युवती या बच्ची के साथ दुर्व्यवहार होता है तो उसके लिए आयोजक की जिम्मेदारी फिक्स होगी। अगर किसी महिला, युवती या बच्ची के साथ कोई घटना होती है तो उसमें आयोजक को सहआरोपी बनाया जाएगा। प्रतिष्ठानों को 11.30 बजे बंद करने का जो समय है वह वहीं रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *