31 नक्सलियों के एनकाउंटर का LIVE वीडियो:2 साल का राशन स्टॉक कर रखा था, स्नाइपर जैसे हथियार मिले; 25 तस्वीरों में देखिए ‘ऑपरेशन कर्रेगुट्टा’

छ्त्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सरहद पर स्थित कर्रेगुट्टा हिल्स पर मारे गए 31 नक्सलियों के एनकाउंटर का लाइव वीडियो सामने आया है। जवान नक्सलियों पर भारी गोलीबारी करते हुए दिख रहे हैं। अलग-अलग दिनों में हुई मुठभेड़ में जवानों ने ACM (एरिया कमेटी मेंबर) , DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) रैंक के नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। वहीं नक्सलियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने कर्रेगुट्टा हिल्स में जवानों ने 450 से ज्यादा IED रिकवर कर डिफ्यूज की। सैकड़ों की संख्या में UBGL, इंसास, SLR, एयर गन जैसे हथियार बरामद किए गए। वहीं पहली बार नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री से 2 मेगा स्नाइपर भी बरामद किया गया। इसे नक्सलियों ने खुद बनाया है। 21 दिन तक चले इस ऑपरेशन में जवानों ने किस तरह सफलता हासिल की फोर्स ने 8 मिनट की डॉक्यूमेंट्री जारी कर बताया है। पढ़िए ये रिपोर्ट:- स्नाइपर की मारक क्षमता 500 मीटर स्नाइपर से करीब 500 मीटर दूर तक निशाना लगाया जा सकता है। मुठभेड़ स्थल से जवानों ने नक्सलियों की स्नाइपर बनाने की एक किताब भी बरामद की है। इसमें स्नाइपर बनाने की हर एक विधि लिखी हुई है। वहीं, CRPF DG जीपी सिंह का कहना है कि पहली बार नक्सलियों के पास से मेगा स्नाइपर बरामद की गई। छत्तीसगढ़ के DGP अरुण देव गौतम ने कहा कि ये सारे हथियार नक्सलियों ने अपनी फैक्ट्री में बनाए हैं। ऐसी 4 फैक्ट्री को नष्ट किया गया है। 2 साल का राशन स्टॉक कर रखे थे नक्सली 21 अप्रैल 2025 तक कर्रेगुट्टा हिल्स नक्सलियों का सबसे सुरक्षित ठिकाना था। नक्सलियों को इस बात का कॉन्फिडेंस था कि यहां फोर्स कभी नहीं पहुंच पाएगी। इस हिल्स में सैकड़ों की संख्या में नक्सली मौजूद थे। उन्होंने अपने लिए करीब 2 साल का राशन यहां स्टॉक कर रखा था। फोर्स ने जारी की ऑपरेशन कर्रेगुट्टा की डॉक्यूमेंट्री CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस ने 14 मई को इस ऑपरेशन को लेकर जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग की। इसमें ऑपरेशन में निकलने से लेकर ऑपरेशन के दौरान की हर एक चुनौती, हर एक कामयाबी, मुठभेड़ की करीब 8 मिनट की डॉक्यूमेंट्री बनाई है। जिसे मीडिया से भी शेयर किया गया है। अब तस्वीरों में देखिए ‘ऑपरेशन कर्रेगुट्टा’… ……………………………… कर्रेगुट्टा एनकाउंटर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पहाड़ पर बिछाए थे 450 IED…जवानों ने मारे 31 नक्सली:नक्सल-अस्पताल और 4 हथियार फैक्ट्रियां तबाह, PM मोदी बोले- जड़ से समाप्त होगा नक्सलवाद छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 21 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें 16 महिला और 15 पुरुष नक्सली शामिल हैं। दैनिक भास्कर ने पहले ही खबर दी थी कि 31 नक्सली मारे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *