साल के आखिरी दिन 31st को बुधवार होने के कारण अलवर के सरिस्का के जंगल में सफारी नहीं होागी। एक तरह से 2025 में मंगलवार को सरिस्का में आखिरी सफारी रही। इस दिन सबसे खास बात ये रही कि बाघिन ST-9 को 500 से अधिक टूरिस्ट ने देखा। वहीं सरिस्का में आए टूरिस्ट के वाहनों की लाइन भी करीब 500 मीटर लंबी हो गई। दिन भर में 1 हजार से अधिक टूरिस्ट यहां पहुंचे। अब नए साल 2026 के पहले दिन 1 जनवरी को सफारी होगी। जिसके लिए बुकिंग जारी हैं।


