328 पावन स्वरूप मामले में साजिश के आरोप, अकाली दल अमृतसर ने की जांच की मांग

भास्कर न्यूज | अमृतसर 328 पावन स्वरूप मामले में सतिंदरपाल सिंह कोहली की गिरफ्तारी के बाद शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के कार्यकारी अध्यक्ष इमान सिंह मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसजीपीसी, बादल परिवार और राज्य सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से वे बीबी जगीर कौर के घर के सामने धरना देकर 328 पावन स्वरूपों की स्थिति और उनके ठिकानों की जानकारी मांग रहे हैं। इमान सिंह मान ने आरोप लगाया कि कोहली को एसजीपीसी द्वारा ऑडिट और इन्वेंट्री की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने कोई उचित कार्य नहीं किया। इसके बावजूद उन्हें बड़ी रकम दी गई, जो सीधे फ्रॉड और क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट बनती है। मान ने एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी से सवाल उठाया कि आंतरिक रिपोर्टों के बावजूद समय पर केस दर्ज क्यों नहीं कराया गया। अकाली दल अमृतसर ने सभी रिश्तों की निष्पक्ष जांच की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *