333 स्टार्टअप्स को 10.79 करोड़ रुपए की फंडिंग:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में ‘नवाचार दिवस’ पर स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव का हो रहा आयोजन

जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में शुक्रवार (12 दिसंबर) को आरआईसी में ‘नवाचार दिवस-स्टार्टअप्स कॉन्क्लेव’ का आयोजन हो रहा है। राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान 333 चयनित स्टार्टअप्स को कुल 10.79 करोड़ रुपए की फंडिंग प्रदान की गई। कॉन्क्लेव का मुख्य आकर्षण स्टार्टअप्स की प्रदर्शनी रही, जहां प्रदेश के उद्यमियों ने अपने नवाचार युक्त उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित कीं। कार्यक्रम में सफल स्टार्टअप संस्थापकों ने अपने अनुभव साझा किए। इसी अवसर पर राजस्थान डिजिफेस्ट हैकाथॉन का भी शुभारंभ किया गया। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी इस कार्यक्रम में मौजूद है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्षों में आईस्टार्ट के माध्यम से बड़ी संख्या में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन, मेंटरिंग और फंडिंग उपलब्ध कराई गई है। इससे राजस्थान देश के प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में उभरा है। ‘नवाचार दिवस’ हजारों युवा उद्यमियों में विश्वास और ऊर्जा का संचार करेगा, साथ ही यह संदेश भी देगा कि राजस्थान अब नवाचार और स्टार्टअप का भी प्रदेश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *