34 पुड़िया स्मैक के साथ चार गिरफ्तार, कार-मोबाइल जब्त:शहडोल से खरीदकर अनूपपुर में बेचने के लिए लाए थे

अनूपपुर। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। चचाई थाना पुलिस ने जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर चार स्मैक कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 34 पुड़िया स्मैक बरामद की गई, जिसका कुल वजन 5.67 ग्राम और अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये बताई जा रही है। कार से भागने की कोशिश, पुलिस ने किया पीछा
थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह मरावी ने बताया कि यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमलाई से चचाई होते हुए अनूपपुर की ओर एक कार में अवैध मादक पदार्थ स्मैक ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कार चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर बाबा कुटी मंदिर के पास झाड़ियों की ओर गाड़ी को घेरकर पकड़ लिया। चारों आरोपी अनूपपुर के निवासी
कार में चार लोग सवार थे। पूछताछ में चालक ने अपना नाम हरिकेश सिंह उर्फ मंत्री (35 वर्ष), निवासी तहसील के पीछे अनूपपुर बताया। अन्य आरोपियों की पहचान राकेश कुशवाहा (36 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती रोड अनूपपुर, संग पटेल (25 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर और आकाश पटेल (27 वर्ष), निवासी खोली थाना चचाई अनूपपुर के रूप में हुई। संगठित तरीके से करते थे नशे का कारोबार
वाहन की तलाशी के दौरान संग पटेल के पास से 34 पुड़िया स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शहडोल से स्मैक खरीदकर अनूपपुर में संगठित रूप से बेचते थे। नकदी, मोबाइल और कार जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4,940 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और एक कार क्रमांक सीजी 04 एलपी 9997 भी जब्त की है। जब्त किए गए कुल सामान की कीमत 6 लाख 12 हजार 90 रुपये आंकी गई है। आगे और गिरफ्तारियों की संभावना
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और 112(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों से स्मैक खरीदी गई थी, उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *