34 बोतल शराब, 63 ग्राम हेरोइन,100 नशीली गोलियों सहित 9 काबू

लुधियाना| नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न इलाकों में रेड करते हुए 9 नशा तस्करों को पकड़ते हुए कुल 34 बोतल शराब, 63 ग्राम हेरोइन और 100 नशे की गोलियां बरामद की हैं। थाना दुगरी की पुलिस ने फेस-2 श्मशान घाट के पास से 17 बोतल शराब के साथ जसवंत सिंह, निवासी सीआरपीएफ कॉलोनी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा बीआरएस नगर में बाइक (PB 10 HE 6642) पर 17 बोतल शराब ले जाते हुए अनिल कुमार महासेठ को भी पकड़ा गया। थाना डाबा की पुलिस ने बसंत नगर से 25 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों परविंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह और हरदेव सिंह पुत्र शिंदर सिंह को गिरफ्तार किया। गुरबचन नगर से पुलिस ने 28 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों सुनील कुमार और सुमित कुमार को दबोचा। थाना सराभा नगर की पुलिस ने झंडे कट रोड के पास से 100 नशे की गोलियों सहित सनी, निवासी भाई हिम्मत सिंह नगर को गिरफ्तार किया। थाना फोकल पॉइंट की पुलिस ने ढंडारी खुर्द से 10 ग्राम हेरोइन के साथ संजू अग्रवाल, निवासी शंकर कॉलोनी को हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *