3441 बोरी अवैध धान जब्त, पहाड़ी में दो गोदाम सील:कटनी मे अवैध परिवहन करते वाहन भी पकड़ाया, दलालों-व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

कटनी में जिला प्रशासन ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को पंचायत पहाड़ी से कुल 3 हजार 441 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। प्रशासन ने दो गोदामों को सील कर एक वाहन भी जब्त किया है। पुलिस ने दबिश देकर जब्त किया धान कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर राजस्व, खाद्य और कृषि उपज मंडी के संयुक्त जांच दल ने यह कार्रवाई की। कटनी तहसील के ग्राम पंचायत पहाड़ी में अचानक दबिश देकर यह धान जब्त किया गया। जब्त किए गए धान में 3,221 बोरी राहुल जैन और 200 बोरी विकास जैन से संबंधित है। अवैध भंडारण में शामिल दलालों और व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश यह कार्रवाई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। कलेक्टर तिवारी ने अवैध भंडारण में लिप्त दलालों और व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद लगातार औचक निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है। प्रशासन ने दो गोदामों को किया सील राहुल जैन द्वारा अवैध भंडारित धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद जांच दल ने पुरानी जैन धर्मशाला पहाड़ी में रखी 2,055 बोरी और फर्नीचर गोदाम में भंडारित 790 बोरी धान के गोदामों को सील कर दिया। संतोष पटेल के आवास में अवैध रूप से भंडारित 186 बोरी धान को राहुल जैन की सुपुर्दगी में दिया गया है। इसके अलावा, वाहन क्रमांक MP 21 G 0662 से अवैध रूप से परिवहन की जा रही 200 बोरी धान को वाहन सहित जब्त कर पुलिस चौकी निवार की अभिरक्षा में सौंपा गया है। वाहन चालक और मालिक धान के स्रोत या परिवहन अनुमति से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *