अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरैण गांव में मंगलवार रात 35 वर्षीय युवक विनोद ने घर के कमरे में फंदा लगा सुसाइड कर लिया।
उमरैण के उप प्रधान महेश ने बताया कि विनोद नशे की हालत में मंगलवार देर शाम को घर पहुंचा था। आए दिन घर में परिजनों से झगड़ा करता था। वह घर आने के बाद खुद के कमरे में चला गया। कुछ देर बाद ही परिजन कमरे में गए तो वह फंदे पर लटका मिला। उप प्रधान के अनुसार मृतक विनोद लंबे समय से शराब का सेवन करता था और इसी लत के चलते परिवार में अक्सर तनाव की स्थिति रहती थी। परिवार के लोगों ने उसे बहुत समझाया। लेकिन वह नशा नहीं छोड़ रहा था।रात को ही फंदा लगाने की सूचना मिलने के बाद अकबरपुर पुलिस पहुंच गई। अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बादशव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।


