350वें शहीदी दिवस को समर्पित 10 को सजाया जाएगा नगर कीर्तन

भास्कर न्यूज | जालंधर शूरवीर सेवक दल पृथ्वी नगर द्वारा साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के 350 वर्षीय शहीदी दिवस को समर्पित कीर्तन समागम 13 दिसंबर को आयोजित होगा। प्रधान रणवीर सिंह बल्ल ने बताया कि कीर्तन समागम पृथ्वी नगर में शाम 5 बजे से रात 11 तक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्त्री सत्संग सभा और समूह संगत के सहयोग से करवाया जा रहा है। इसमें सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई जबरतोड़ सिंह के अलावा भाई दविंदर सिंह सोढ़ी लुधियाना वाले, भाई जगजीवन सिंह रामा मंडी, भाई अवतार सिंह हेड ग्रंथी गुरुद्वारा साहिब और भाई तेजिंदर सिंह संगत को गुरबाणी के मनोहर कीर्तन और गुरमत विचारों से निहाल करेंगे। इस उपलक्ष्य में 10 दिसंबर को नगर कीर्तन सजाया जाएगा, जो गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर किशनपुरा चौक, श्री गुरु रविदास स्कूल, पीर बाबा नौ-बहार, अजीत नगर, लाहौरिया की चक्की, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब में समाप्त होगा। समागम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में सेक्रेटरी मुख्तियार सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, अरविंदर सिंह, कैशियर कुलदीप सिंह सोनू, तरनप्रीत सिंह, राजपाल सिंह, करणजीत सिंह, मनी, प्रिंस, अशमीत, चेतन और अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *