350 से अधिक छात्रों को पदक, ट्रॉफी और पुरस्कार मिले

भास्कर संवाददाता | सीहोर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का समापन हुआ। महोत्सव में क्रिकेट, फुटबॉल, शतरंज, कबड्डी, खो-खो, कराटे सहित 12 से ज्यादा खेलों की प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने अनुशासन, खेल भावना और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम दिन विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। करीब साढ़े तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी और पुरस्कार दिए गए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक प्रयासों की सराहना की। विद्यालय संचालक दीप सिंह परमार और अन्य अतिथियों ने भी बच्चों को पुरस्कार दिए। 10वीं के टॉपर को बाइक या स्कूटी दी जाएगी इस मौके पर दीप सिंह परमार ने घोषणा की कि विद्यालय स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। कक्षा 10वीं में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले टॉपर को बाइक या स्कूटी दी जाएगी। 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले को लैपटॉप मिलेगा। कक्षा 5वीं और 8वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले टॉपर को साइकिल दी जाएगी।कार्यक्रम का आयोजन सांदीपनि सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ। समापन समारोह में समिति अध्यक्ष चंदर सिंह परमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराणा, भूपेंद्र सिसौदिया, पंकज गुप्ता, अनिल चौहान, मनीष विश्वकर्मा, नरेंद्र राठौर सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *