36 घंटे खुदाई कर अस्थाई नहर बनाई

भास्कर न्यूज| कवर्धा गर्मी बढ़ते ही जिले के कई इलाकों में जल संकट गहराता जा रहा है। नदियां, नाले और जल स्रोत सूख रहे है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के दर्जनों गांवों में भी यही हाल रहा। यहां की जीवनदायिनी मानी जाने वाली मुन्नकुन्ना नदी अप्रैल की शुरुआत में ही सूख गई। इससे निस्तारी की बड़ी समस्या खड़ी हो गई। स्थिति को देखते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी ने कवर्धा विधायक और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को जानकारी दी। उनके मार्गदर्शन में चन्द्रवंशी ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाई। छीर बांध से पानी लाकर सूखी नदी में छोड़ने की योजना बनाई गई। उन्होंने बताया कि बीते तीन-चार दिनों से लगातार इस काम में जुटे रहे। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों से चर्चा कर सहयोग लिया गया। जिस पर जेसीबी मशीन से करीब 36 घंटे खुदाई कर अस्थाई नहर बनाई गई। वहीं गुरुवार को ग्रामीणों के साथ भूमिपूजन किया गया। इस बीच शनिवार को छीर बांध का पानी मुन्नकुन्ना नदी में पहुंचने लगा। बताया कि अब उम्मीद है कि नदी फिर लबालब हो जाएगी। लोगों को निस्तारी के लिए पानी मिलने लगेगा। सामूहिक प्रयास से खड़ौदा, मदनपुर, सोनबरसा, बटुराकछार, बारदी, सेमो, कोको, बानो, सिंघनपुरी, गधाभांटा, मानपुर सहित 40 से 50 गांवों को राहत मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *