36 घंटे चलने वाले अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ

ब्यावर स्थानीय राम रामायण मंडल के सान्निध्य में राधा कुंज गार्डन में नव वर्ष के अवसर पर रामायण के अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ शनिवार को किया गया। मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि 36 घंटे चलने वाले अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ पंडित दामोदर गौड़ के पूजा के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर पूजा में रमेश शर्मा पेट्रोल पंप वाले, राकेश भाटी, लालित किशोर शर्मा, मनन शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह खींची, भावेश जय फार्मा सपत्नीक पूजा में शामिल हुए। पाठ का शुभारंभ रामायण मंडल ब्यावर के अध्यक्ष राजकुमार आत्रेय, गुलाब चंद सैनी, सुंदर सिंह खींची, राम गोपाल वैष्णव और सुनील अरोड़ा के सानिध्य में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर संत कान दास प्रभु सिंह की धुनी फुलाद, महिला मंडल सोजत रोड की सुमित्रा देवी सुशीला सोनी और कमला देवी, फुलेरा मंडल सीताराम गौड़, पाली मंडल श्याम कालानी, प्रवीण गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, धन्ना सिंह, अजमेर मंडल पुष्पा जायसवाल दिल्ली से संतोष शर्मा की मंडलियों ने शिरकत की। प्रथम दिन राम जन्म दिन, सीता स्वयंवर, राम जानकी विवाह का प्रसंग आने पर महाआरती के साथ उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जी आर जलवाणियां, तेज नारायण व्यास, मदन मोहन जोशी, वासुदेव खत्री, उमेश महेश्वरी, सुशील भाटी, गोपाल पिंडियार, गणपत लाल शर्मा, अमर चंद कुमावत मौजूद थे। रविवार को द्वितीय दिन सुंदर कांड पाठ, रावण वध, शिव रुद्राभिषेक, राज्याभिषेक के साथ शाम को पूर्णाहुति होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *